{"_id":"1d4130aa-b285-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"bailey-gets-vice-captain-nod-for-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेली ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेली ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान
सिडनी/खेल डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
जॉर्ज बेली को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है जबकि तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को भी टीम में जगह दी गई है। आठ देशों का यह टूर्नामेंट अगले महीने इंग्लैंड में शुरू होगा।
विज्ञापन
बेली को शेन वाटसन की जगह उप-कप्तान बनाया गया है। वाटसन भी 15 सदस्यीय टीम में हैं लेकिन अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए उन्होंने उप-कप्तानी नहीं करने का फैसला किया।
विज्ञापन