फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azams father Azam Siddique slammed critics for criticism towards his son after champions trophy 2025

Babar Azam: 'जवाब दिया तो झेल नहीं पाओगे', बाबर के समर्थन में आए पिता आजम सिद्दीकी, दिग्गजों को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 06 Mar 2025 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

अब बाबर के समर्थन में उनके पिता आजम सिद्दीकी आ गए हैं। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुनाते हुए चेतावनी दे डाली कि अगर जवाब दिया जाएगा तो सुन नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
Babar Azams father Azam Siddique slammed critics for criticism towards his son after champions trophy 2025
बाबर आजम और उनके पिता - फोटो : azamsiddique59-instagram

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम खराब प्रदर्शन के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इसके बाद से टीम के स्टार खिलाड़ियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का भी नाम इसमें शामिल है जिन्होंने दो मैचों में सिर्फ 87 रन बनाए। इसके बाद से वह पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं। अब बाबर के समर्थन में उनके पिता आजम सिद्दीकी आ गए हैं। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुनाते हुए चेतावनी दे डाली कि अगर जवाब दिया जाएगा तो सुन नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में खामोश रहा बाबर का बल्ला
बाबर आजम का हालिया प्रदर्शन सवालों के घेरे में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के दो मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा। वहीं, भारत के खिलाफ दुबई में खेले गए महामुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। मेजबान टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। उसके स्टार खिलाड़ी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन

बाबर को नहीं मिली टी20 टीम में जगह
खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज के कारण टीम में नहीं चुना गया। उनके अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान को भी बाहर कर दिया गया। अब बाबर के टीम से बाहर होने और आलोचनाओं पर उनके पिता आजम सिद्दीकी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्टार खिलाड़ी का बचाव करते हुए राष्ट्रीय टी20 और पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने आलोचकों को शब्दों पर ध्यान देने का आग्रह भी किया।

बेटे के समर्थन में उतरे पिता, आलोचकों को लगाई फटकार
सिद्दीकी ने अपने इंस्टा पोस्ट में कहा- बॉस हमेशा सही होते हैं। आईसीसी की टी20 ऑफ द ईयर टीम के मैंबर और कैप मिलने के बाद भी वो ड्रॉप हो जाएंगे। कोई बात नहीं। वो नेशनल टी-20 और पीएसएल में परफॉर्म करेंगे। इंशा अल्लाह वो टीम में परफॉर्म करके जल्दी ही वापस आ जाएंगे। बस यही एक सम्मान है। वो बहुत बड़े भूतपूर्व खिलाड़ी हैं। उनसे गुजारिश है कि अपनी बात सही रखें। अगर कोई पलटकर जवाब देगा तो शायद वो बर्दाश्त न कर पाएं। आप भूतपूर्व हो चुके हैं और दरवाजा कभी नहीं खुलेगा। मैं उसका पहला और आखिरी कोच, प्रवक्ता, मेंटर और दुनिया का सबसे बड़ा शुभचिंतक हूं। इसलिए जो नहीं है या इसके काबिल नहीं है वो कृपया सब्र रखें और क्रिकेट प्रेमियों से गुजारिश है जो दिन रात चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं। उनकी सुनने से पहले कि उनके समय में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है एक बार पीसीबी की वेबसाइट देख लें। बाकी समझदारों के लिए इशारा ही काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed