फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam vs Virat Kohli: Pakistan's World Cup-winning pacer says Kohli had his peak but is now going down, Babar is well ahead and is going up

Babar Azam vs Virat Kohli: पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने कहा- कोहली का दौर गुजर गया, बाबर उनसे काफी आगे और अब उनके चमकने का समय

Sun, 08 May 2022 05:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 May 2022 05:55 PM IST
सार

पाकिस्तान के 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम का हिस्सा रहे आकिब जावेद को रैपिड फायर राउंड में कोहली और बाबर में से किसी एक को चुनने कहा गया। इस पर जावेद ने कहा कि कोहली के करियर का पीक प्वाइंट जा चुका है और फिलहाल वह अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
Babar Azam vs Virat Kohli: Pakistan's World Cup-winning pacer says Kohli had his peak but is now going down, Babar is well ahead and is going up
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के 15वें सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। इस सीजन कोहली 12 पारियों में सिर्फ 216 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। ऐसे में रवि शास्त्री समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कोहली को ब्रेक लेने की सलाह दी थी। अब पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने भी कोहली की आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली की तुलना में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बेहतर बताया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम का हिस्सा रहे आकिब जावेद को रैपिड फायर राउंड में कोहली और बाबर में से किसी एक को चुनने कहा गया। इस पर जावेद ने कहा कि कोहली के करियर का पीक प्वाइंट जा चुका है और फिलहाल वह अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बाबर उनसे काफी आगे हैं। जावेद ने कहा कि बाबर फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और उनका ग्राफ और ऊपर ही बढ़ता जा रहा है।

जावेद ने कहा- मुझे लगता है कि बाबर आगे हैं। कोहली का समय था, लेकिन अब वह बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वहीं, बाबर यहां से और बेहतर होते जाएंगे। इससे पहले 2021 में बाबर ने ही कोहली की तारीफ की थी। तब उनसे कोहली से तुलना के बारे में पूछा गया था। इस पर बाबर ने जवाब दिया था कि कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं और इस तुलना से उन्हें गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर ने तब कहा था- विराट कोहली ने दुनिया के सभी पिचों पर रन बनाए हैं और बड़े मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई। जब लोग हम दोनों की तुलना करते हैं तो मुझे दबाव महसूस नहीं होता। मुझे इससे गर्व महसूस होता क्योंकि लोग मुझे काफी बड़े खिलाड़ी से तुलना कर रहे होते हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि ये तुलना होनी ही नहीं चाहिए, लेकिन लोग ऐसा करते हैं तो मुझे इससे कोई परेशानी भी नहीं है।

बाबर ने कहा था- मेरा मकसद उसी तरह प्रदर्शन करना है जैसे कोहली अपनी टीम के लिए कर रहे हैं। मैं भी अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं और पाकिस्तान को अच्छा महसूस कराना चाहता हूं। हम अलग-अलग टेक्नीक वाले खिलाड़ी हैं। मेरा खुद का स्टाइल है और कोहली का स्टाइल अलग है। इसलिए मैं अपनी काबीलियत के मुताबिक प्रदर्शन करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed