{"_id":"65d72309b3481f624e05a1b8","slug":"babar-azam-surpasses-virat-kohli-chris-gayle-to-register-fastest-10-000-runs-in-t20-record-2024-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam: बाबर आजम ने इस मामले में कोहली-गेल को पीछे छोड़ा, टी20 में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam: बाबर आजम ने इस मामले में कोहली-गेल को पीछे छोड़ा, टी20 में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानें
Thu, 22 Feb 2024 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:05 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के दिग्गज गेल ने 285 पारी, 290 मैचों और 11 साल और 215 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली ने 299 पारी, 314 मैचों और 14 साल और 176 दिनों में यह मुकाम छुआ था।
विज्ञापन
विराट कोहली, क्रिस गेल और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बुधवार को क्रिस गेल और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह पारियों के मामले में, मैचों के मामले और समय लेने के मामले में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। बाबर ने पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के खिलाफ अपनी टीम पेशावर जाल्मी की सात विकेट की हार में 72 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। लाहौर में खेल से पहले बाबर 10,000 रन के निशान से केवल छह रन कम थे। बाबर ने 271 पारी, 281 मैचों और 11 साल और 82 दिनों में यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
गेल और कोहली को बाबर ने पीछे छोड़ा
वेस्टइंडीज के दिग्गज गेल ने 285 पारी, 290 मैचों और 11 साल और 215 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली ने 299 पारी, 314 मैचों और 14 साल और 176 दिनों में यह मुकाम छुआ था। पाकिस्तान टीम के पूर्व निदेशक मोहम्मद हफीज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज के दौरान स्टार बल्लेबाज बाबर और मोहम्मद रिजवान के साथ हुई बातचीत के बारे में खुलासा किया था। पाकिस्तान ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-4 से गंवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हफीज ने बताया बाबर से हुई बात
हफीज और बाबर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज पहले तीन मैचों के दौरान बाबर ने पिछले साल के विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रनों के सूख से गुजरने के बाद फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई थी। कीवियों के खिलाफ इस अनुभवी बल्लेबाज ने 57, 66 और 58 के स्कोर दर्ज किए। कुल मिलाकर सीरीज में उन्होंने 42.6 की औसत से 213 रन बनाए थे। हफीज ने खुलासा किया कि उन्होंने बाबर को टीम की बेहतरी के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा, लेकिन उन्हें पूर्व कप्तान को ऐसा करने के लिए मनाने में दो महीने लग गए।
बाबर को समझाने में दो महीने का वक्त लगा
हफीज ने कहा, 'मुझे बाबर आजम को समझाने में लगभग दो महीने लग गए कि आपको पाकिस्तान के लिए यह करना है और आप पहले व्यक्ति नहीं हैं जो इसे कर रहे हैं। आप एक महान खिलाड़ी हैं, आप एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और आप बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन आपको पाकिस्तान टीम को ऊपर ले जाना है। आप और रिजवान बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन आप पूरी टीम नहीं हैं।'
हफीज ने टीम विकसित करने पर दिया जोर
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हमें टीम विकसित करने की जरूरत है और इसके लिए मैं चाहता हूं कि आप नंबर-3 पर आओ क्योंकि आप पिछले छह साल से वनडे क्रिकेट में यह भूमिका निभा रहे हैं। तकनीकी रूप से आप बहुत ठोस हैं। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और वह पाकिस्तान के लिए नंबर तीन पर खेलने लगे, जो निश्चित रूप से मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है।'