फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Muhammad Rizwan Naseem Shah opts out of National T20 Championship dropped from series against nz

National T20 Championship: बाबर-रिजवान और नसीम ने लिया इस लीग को छोड़ने का फैसला, टी20 टीम से हुए थे बाहर

Thu, 13 Mar 2025 05:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 13 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह ने  फैसलाबाद में शुरू होने वाली राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। तीनों को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

विज्ञापन
Babar Azam Muhammad Rizwan Naseem Shah opts out of National T20 Championship dropped from series against nz
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 मार्च से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, इन तीनों को वनडे टीम में रखा गया है। टीम की घोषणा करते हुए बोर्ड की तरफ से संकेत दिए गए थे कि तीनों खिलाड़ी इस सप्ताह फैसलाबाद में शुरू होने वाली राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में खेलते दिखेंगे। हालांकि, अब खबर आई है कि बाबर-रिजवान और नसीम ने इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। 
विज्ञापन

क्यों लिया टी20 लीग से हटने का फैसला?
बाबर और नसीम ने हालांकि कार्यभार प्रबंधन और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अप्रैल के मध्य में पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने वाली है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वे फ्रेंचाइजी लीग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: पाकिस्तान का सफर नौ दिन में खत्म, बिना कोई मैच जीते बाहर हुआ गत चैंपियन, अंक तालिका में सबसे नीचे
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र ने कहा, 'राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की असंगत नीतियों को देखते हुए ये खिलाड़ी जानते हैं कि अगर वे पीएसएल में कुछ अच्छे प्रदर्शन करते हैं तो वे राष्ट्रीय टी20 टीम में वापस आ जाएंगे, जिससे सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होगी।' बाबर ने 2020 के बाद से कोई घरेलू प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy: 16 साल में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर हुई मेजबान टीम, गत चैंपियन पाकिस्तान से कहां हुई चूक?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed