फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam made a world record, became the batsman who hit most fours in T20, left Kohli behind

Record: बाबर आजम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, टी20 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने, कोहली को पीछे छोड़ा

Mon, 29 Apr 2024 04:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

शनिवार को कीवी टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 44 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के दम पर वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हुए। 

विज्ञापन
Babar Azam made a world record, became the batsman who hit most fours in T20, left Kohli behind
बाबर आजम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह इस प्रारुप में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम का बल्ला जमकर गरज रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को कीवी टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 44 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के दम पर वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हुए। 
विज्ञापन


बाबर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
29 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 156.81 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और दो छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के बेन सीयर्स ने बाबर को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 107 पारियों में 409 चौके लगाए हैं। इसी के साथ बाबर ने आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 136 पारियों में 407 चौके लगाए थे। बाबर और स्टर्लिंग दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 से ज्यादा चौके लगाने का कारनामा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली-रोहित पीछे छूटे
वहीं, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 109 पारियों में 361 चौके लगाए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 143 पारियों में 359 चौके लगाए हैं। बाबर आजम ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बात करें बाबर के टी20 करियर की तो उन्होंने 114 मुकाबलों में 129.41 के स्ट्राइक रेट से 3823 रन बनाए हैं। इस प्रारुप में उनके नाम तीन शतक और 34 अर्धशतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed