फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam have best batting Average at number four in Test cricket batting Virat Kohli and Steve Smith

Babar Azam Record: टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम का कमाल, विराट-स्मिथ को पीछे छोड़ा, सचिन से भी बेहतर है रिकॉर्ड

Wed, 14 Jun 2023 08:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 08:48 AM IST
सार

टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 15 पारियों के बाद उनका औसत बाकी सभी बल्लेबाजों से बेहतर है। 
 

विज्ञापन
Babar Azam have best batting Average at number four in Test cricket batting Virat Kohli and Steve Smith
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि अपने नाम की है। टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 15 पारियां खेलने के बाद उनका बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतर है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है। उनका रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर है। 
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में 20 पारियां खेलने के बाद बाबर का औसत 69.10 का है। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 30 पारियों में 55.40 की औसत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने छह अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 34 पारियां खेलकर 54.20 की औसत से स्मिथ से कुछ ही पीछे हैं। रूट ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में छह अर्धशतक और छह शतक लगाए थे।
विज्ञापन


श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज 16 पारियों में 48.40 की औसत से चौथे नंबर पर काबिज हैं। मैथ्यूज ने अपनी पिछली 16 पारियों में दो अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। अंत में पांचवें नंबर पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिनका 27 पारियों में बल्लेबाजी औसत 34.65 का है। उन्होंने इस दौरान अपने बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान के कप्तान के रूप में विश्व कप जीतना चाहते हैं। आईसीसी के एक वीडियो में उन्होंने कहा "विश्व कप जीतने वाली टीम का कप्तान होना अच्छा होगा।" विश्व कप पर उनकी नजरें हैं, बाबर कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में भी नजर आएंगे।

कोलंबो स्ट्राइकर्स की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्ट्राइकर्स पहले ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और श्रीलंकाई टी20 स्टार मथीषा पथिराना और चमिका करुणारत्ने को लंका प्रीमियर लीग 2023 के लिए टीम में शामिल कर चुके हैं।


आजम ने कोलंबो से एक प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा, "नीलामी किसी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। हमने उन खिलाड़ियों के बारे में बात की है जिनकी हमें जरूरत है और हम निश्चित रूप से टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed