फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam equals Rohit Sharma record becomes third captain to score two T20 Centuries

Babar Azam Record: विराट की राह चले बाबर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने

Fri, 23 Sep 2022 11:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 11:20 AM IST
सार

बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए और इसके ही साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने भारत के रोहित शर्मा और स्विटजरलैंड के फहीम नाजिर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। 
 

विज्ञापन
Babar Azam equals Rohit Sharma record becomes third captain to score two T20 Centuries
बाबर आजम और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। यह मैच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की शानदार पारी के लिए याद किया जाएगा। बाबर ने इस मैच में नाबाद 110 रन बनाए और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्विटजरलैंड के फहीम नाजिर के खास क्लब में भी जगह बना ली। पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए बाबर में टी20 में दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दो शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन


बाबर आजम से पहले भारत के रोहित शर्मा ने कप्तानी करते हुए टी20 में दो शतक लगाए हैं। वहीं, स्विजरलैंड के फहीम नाजिर भी ऐसा कर चुके हैं। 

कोहली की राह चले बाबर
एशिया कप में बाबर आजम की फॉर्म बेहद खराब थी और उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला था, जबकि उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। इसके बाद उन्हें खराब फॉर्म के लिए ट्रोल किया जा रहा था। इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान भी गंवा दिया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 110 रन बनाकर शानदार वापसी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

बाबर से पहले विराट कोहली ने भी एशिया कप में भारत के आखिरी मैच में नाबाद 122 रन बनाए थे। उन्होंने लगभग तीन साल बाद शतक लगाया था। इस पारी के साथ विराट भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की शानदार वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पाकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही यह टीम सीरीज में पीछे हो गई थी। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही थी। इसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान के सामने 200 रन का लक्ष्य था। इसी मैच में बाबर ने फॉर्म में वापसी की और 66 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। रिजवान ने भी 51 गेंदों में 88 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों ने मिलकर 19.3 ओवर में 203 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed