फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azharuddin said Surprised by Shami-Shreyas not being selected in T20 team, gets trolled brutally

T20 WC India Team: अजहरुद्दीन बोले- टी20 टीम में शमी-श्रेयस को नहीं चुने जाने से हैरान, फैंस ने लगा दी क्लास

Tue, 13 Sep 2022 12:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 12:04 PM IST
सार

अजहरुद्दीन ने कहा है कि टी20 विश्व कप की टीम में हर्षल पटेल की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया जाना था। वहीं, दीपक हुड्डा की जगह उन्होंने श्रेयस अय्यर को मौका देने की बात कही। 
 

विज्ञापन
Azharuddin said Surprised by Shami-Shreyas not being selected in T20 team, gets trolled brutally
श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया टी20 विश्व कप की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है। हालांकि, एशिया कप भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की तैयारियों का एक हिस्सा था, लेकिन अब ध्यान पूरी तरह से टी20 विश्व कप पर आ चुका है। चयनकर्ताओं ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का एलान भी कर दिया है। एशिया कप में खेलने वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। चोटिल जडेजा को बाहर करने के अलावा चनयकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया है। हालांकि, कई क्रिकेट पंडितों और फैंस ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी इनमें से एक हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप की टीम का एलान अपने ट्विटर हैंडल पर किया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बीसीसीआई के ट्वीट को फिर से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्य टीम में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को नहीं चुने जाने से वह हैरान हैं। इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और हर्षल पटेल की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया जाना चाहिए था। इसके बाद फैंस ने अजहरुद्दीन को जमकर ट्रोल किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकतर फैंस श्रेयस अय्यर को मुख्य टीम में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे। सबका मानना था कि छोटी खेलने में अय्यर को परेशानी होती है और वह ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं, कुछ फैंस ने शमी को भी शामिल करने की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शमी पहले ही मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके बाहर होने पर आप क्यों हैरान हैं। 



मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया के साथ रखा गया है। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), के.एल. राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), के.एल. राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed