फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azhar son in UP Vijay Hazare squad.

मोहम्मद अजहरुद्दीन का बेटा यूपी की क्रिकेट टीम में

Fri, 07 Nov 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Nov 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
Azhar son in UP Vijay Hazare squad.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का बेटा भी क्रिकेटर है और उन्हें अब उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्टायलिश बल्लेबाज अजहरुद्दीन ने अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद से की थी और यहीं से वह टीम इंडिया में पहुंचे। बाद में संन्यास के बाद वह राजनीति में आ गए और कांग्रेस के टिकट पर मुरादाबाद से सांसद भी बने।

अजहरुद्दीन के बाद अब उनका बेटा मोहम्मद असाउद्दीन भी क्रिकेट में छाने को तैयार दिख रहे हैं। लेकिन असाउद्दीन अपने पिता की तरह हैदराबाद से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम से जलवा बिखेरना चाहते हैं।
विज्ञापन


असाउद्दीन जिन्हें उनके दोस्त अब्बास के नाम से भी बुलाते हैं ने कुछ दिन पहले राज्य स्तरीय टीम चयन के लिए नेट पर ट्रायल दिया था।

बाएं हाथ के बल्लेबाज असाउद्दीन 2010 में हैदराबाद की अंडर-22 टीम का हिस्सा थे। साथ ही उन्होंने आईपीएल की कई फ्रेंचाइजीस से जुड़ने के लिए जमकर प्रयास किया और कई बार ट्रायल दिया लेकिन खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की कमान पीयूष चावला के हाथों में हैं। इस एकदिवसीय टीम में बाएं हाथ से चाइनामैन शैली के गेंदबाज 19 साल के कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है, जिन्हें लिस्ट-ए टूर्नामेंट में अपने करियर का आगाज करना है। कुलदीप पिछले दिनों उस समय सुर्खियों में आए जब उन्हें एक भी प्रथम श्रेणी मैच खेले बगैर टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया था।


पीयूष की अगुवाई में यूपी की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। यह एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 6 नवंबर से 25 नवंबर तक खेला जाएगा। यूपी 7 नवंबर को नागपुर में रेलवे के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगा। यूपी मध्य क्षेत्र में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed