फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azhar Ali quits captaincy from pakistan one-day cricket team

ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद पाकिस्तानी वनडे कप्तान का इस्तीफा, सरफराज को मिली कमान

Fri, 10 Feb 2017 02:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
 Azhar Ali quits  captaincy from pakistan one-day cricket team
अजहर अली - फोटो : espn

ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में 4-1 से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी वनडे टीम के कप्तान अजहर अली ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पिछले साल इंग्लैंड से 4-1 के अंतर से हारने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की बात हुई थी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाने के बाद बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनकी कप्तानी को बरकरार रखा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद उनके सामने कोई विकल्प शेष नहीं था। 

विज्ञापन


अजहर अली के कप्तानी  छोड़ने की जानकारी दुबई में गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने दी। अजहर अली के बाद वनडे में कप्तानी का जिम्मा विकेटकीपर और बल्लेबाज सरफराज को सौंपा गया है। सरफराज पहले से ही टी-20 के कप्तान हैं।
विज्ञापन


मिस्बाह उल हक के बाद अजहर को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन खराब प्रर्दशन और दबाव के कारण उनको कप्तानी से हटाया गया। पीसीबी चेयरमेन शहरयार ने बताया कि हम अजहर अली के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। जबकि शहरयार का ये भी कहना है कि दबाव के कारण वो ठीक से खेल नहीं पा रहे थे। अब वो एक बल्लेबाज की हैसियत से अच्छा और बेहतर खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अजहर का कहना है कि पाकिस्तान ने उनके  नेतृत्व  में 31 मैच खेले। इस दौरान उनका और टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।
 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed