{"_id":"589c9f3f4f1c1b8a5237b573","slug":"azhar-ali-quits-captaincy-from-pakistan-one-day-cricket-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद पाकिस्तानी वनडे कप्तान का इस्तीफा, सरफराज को मिली कमान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद पाकिस्तानी वनडे कप्तान का इस्तीफा, सरफराज को मिली कमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
अजहर अली
- फोटो : espn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में 4-1 से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी वनडे टीम के कप्तान अजहर अली ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पिछले साल इंग्लैंड से 4-1 के अंतर से हारने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की बात हुई थी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाने के बाद बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनकी कप्तानी को बरकरार रखा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद उनके सामने कोई विकल्प शेष नहीं था।
विज्ञापन
अजहर अली के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दुबई में गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने दी। अजहर अली के बाद वनडे में कप्तानी का जिम्मा विकेटकीपर और बल्लेबाज सरफराज को सौंपा गया है। सरफराज पहले से ही टी-20 के कप्तान हैं।
विज्ञापन
मिस्बाह उल हक के बाद अजहर को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन खराब प्रर्दशन और दबाव के कारण उनको कप्तानी से हटाया गया। पीसीबी चेयरमेन शहरयार ने बताया कि हम अजहर अली के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। जबकि शहरयार का ये भी कहना है कि दबाव के कारण वो ठीक से खेल नहीं पा रहे थे। अब वो एक बल्लेबाज की हैसियत से अच्छा और बेहतर खेलेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, अजहर का कहना है कि पाकिस्तान ने उनके नेतृत्व में 31 मैच खेले। इस दौरान उनका और टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।