फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ayush Badoni says he Never thought that he would hit world record 19 sixes in an innings after historic knock

DPL: उत्तरी दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेलने पर आया आयुष बडोनी का बयान, बताया सफलता का राज

Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

बडोनी ने बल्लेबाज प्रियांश आर्य (120) के साथ दूसरे विकेट के लिए 286 रन की साझेदारी कर टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले बडोनी ने 19 छक्के जड़े जो टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Ayush Badoni says he Never thought that he would hit world record 19 sixes in an innings after historic knock
अरशद खान-आयुष बदोनी - फोटो : IPL

विस्तार

आयुष बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में शनिवार को उत्तरी दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड पारी पर राय रखी और सफलता का राज बताया है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान बडोनी ने अपनी पारी में रिकॉर्ड 19 छक्के लगाए थे। बडोनी का मानना है कि वह अपनी शानदार टाइमिंग के कारण 55 गेंदों पर 165 रन की पारी खेलने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

बडोनी ने लगाई थी रिकॉर्ड की झड़ी 
बडोनी ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (120) के साथ दूसरे विकेट के लिए 286 रन की साझेदारी कर टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले बडोनी ने 19 छक्के जड़े जो टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है। टी20 मैच की किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम था। दोनों बल्लेबाजों ने एक समान 18 छक्के लगाए थे। दाएं हाथ के 24 साल के इस खिलाड़ी की ताबड़तोड़ पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने यह मैच 112 रन से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बडोनी ने कहा, मैं बस गेंद को अच्छी तरह से हिट करने पर ध्यान दे रहा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक पारी में 19 छक्के लगाऊंगा। मैं सिर्फ गेंद की टाइमिंग पर ध्यान देता हूं और गेंद को जोर से मारने की कोशिश नहीं करता। मैं अभी आईपीएल मेगा नीलामी के बारे में नहीं सोच रहा हूं। एक कप्तान के तौर पर मेरा ध्यान फिलहाल डीपीएल जीतने पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आईपीएल में खेलने से डीपीएल एक बल्लेबाज के रूप में मेरे लिए काम बहुत आसान हो गया है। हम वहां विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना करते हैं और फिर यहां आकर खेलना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।' लखनऊ सुपर जाएंट्स के सहायक कोच जोंटी रोड्स ने बडोनी की तुलना दक्षिण अफ्रीक के पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स से की है। बडोनी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, जोंटी और मेरे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मैं इस तरह से तारीफ किए जाने पर उन्हें धन्यवाद करना चाहता हूं और बस इतना कहना चाहता हूं कि जल्द ही मिलेंगे जोंटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed