फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ayush badoni did not sleep before IPL debut then maid fifty against Gujarat titans

Ayush Badoni: आईपीएल डेब्यू से पहले रात भर सो नहीं पाए, पहला चौका लगा तो बढ़ा आत्मविश्वास फिर किया कमाल

Tue, 29 Mar 2022 06:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 06:21 AM IST
सार

आयुष बदोनी ने लखनऊ के लिए दो अभ्यास मैचों में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला। डेब्यू मैच से पहले वो रात भर सो नहीं पाए थे।  
 

विज्ञापन
Ayush badoni did not sleep before IPL debut then maid fifty against Gujarat titans
आयुष बदोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया। लखनऊ के लिए दीपक हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तान राहुल के एक गलत फैसले ने दीपक के ओवर में ही मैच लखनऊ की टीम से दूर कर दिया। इस करीबी हार के बावजूद लखनऊ के लिए इस मैच में कई सकारात्मक पहलू सामने आए। दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या की सुपरहिट जोड़ी इनमें से एक थी। 
विज्ञापन


इस जोड़ी के अलावा आयुष बदोनी ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अपने पहले आईपीएल मैच में बदोनी ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। उन्होंने 41 गेंद में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन

रात भर सो नहीं पाए फिर लगाया अर्धशतक
बदोनी ने इस सीजन पंजाब के लिए दो अभ्यास मैच खेले थे और दोनों में 50 रन से ज्यादा की पारियां खेली थी। इसी वजह से उन्हें पहले मैच में खेलने का मौका मिला। अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद बताया कि जब उन्हें यह पता चला कि वो पहले मैच में टीम का हिस्सा होंगे तो वो रात भर सो नहीं पाए थे। पहले ही मैच में जब बदोनी बल्लेबाजी करने आए, तब उनकी टीम का स्कोर 29 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। 

बदोनी इस समय काफी दबाव में थे। हालांकि, जब उनके बल्ले से पहला चौका निकला तो उन्हें यह भरोसा हुआ को वो इस स्तर पर खेलने के हकदार हैं। इसके बाद उन्होंने विपक्षी कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर धुनाई की। जब बदोनी वापस पवेलियन लौटे तब लखनऊ की टीम 156 रन बना चुकी थी। 

कौन हैं आयुष बदोनी
22 साल के आयुष बदोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। वो एक ऑलराउंडर हैं, जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करता है और निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलने में माहिर है। भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए बदोनी ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने चार दिवसीय मैच में 9.3 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी किए थे। इसके बाद बल्ले के साथ भी उन्होंने कमाल किया था और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 202 गेंद में 185 रन बनाए थे। 

2018 अंडर 19 एशिया कप में भी बदोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी। जनवरी 2021 में अपना टी-20 डेब्यू करने वाले आयुष दिल्ली के लिए पांच घरेलू मैच खेल चुके हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने बदोनी को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था।    

राहुल ने कहा बेबी एबी
लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने आयुष बदोनी की तुलना डेवाल्ड ब्रेविस से करते हुए कहा कि उनकी तरह बदोनी भी पहले दिन से ही कमाल कर रहे हैं। उनको इस स्तर पर पहुंचाने में गौतम गंभीर का बड़ा हाथ है। गंभीर ने शुरुआत से ही उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और लखनऊ की टीम में उन्हें मौका भी दिया। इसी का नतीजा था कि अब बदोनी लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed