फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel suffers another injury ahead of the 4th ODI in banglore

प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, चौथे वनडे से पहले चोटिल हुआ टीम इंडिया का नया स्टार

Thu, 28 Sep 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 28 Sep 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Axar Patel suffers another injury ahead of the 4th ODI in banglore
हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद अक्षर पटेल को चोट के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा था। लेकिन चोट से उबरकर चौथे-पांचवें वनडे के लिए उन्होंने टीम में वापसी की थी। लेकिन अक्षर एक बार फिर बदकिस्तम साबित हुए। बेंगलुरु वनडे से ठीक एक दिन पहले अभ्यास के दौरान वो फिर चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


चेन्नई वनडे से पहले अक्षर की एड़ी में चोट लग गई थी। इस बार बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए वो खुद को चोटिल कर बैठे। एक पत्रकार अभ्यास के दौरान मैदान पर मौजूद थे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी। हालांकि चोट कितनी गंभीर है इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन

 


अक्षर के बाहर होने के बाद पहले तीन वनडे के लिए जडेजा को टीम में जगह दी गई थी। लेकिन जैसे ही अक्षर चोट से उबरे जडेजा को एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे में अक्षर की चोट उनके लिए एक बार फिर लाइफ-लाइन साबित हो सकती है। देखना यह होगा कि अब अक्षर की जगह टीम इंडिया में कौन स्‍थान पाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed