फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvsPAK: Why are Pakistani players bowing down in shame, except Babar Azam

बाबर आजम को छोड़ क्यों शर्म से झुके हैं बाकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चेहरे?

Shivendra Kumar Singh शिवेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
AUSvsPAK: Why are Pakistani players bowing down in shame, except Babar Azam
babar azam

ब्रिसबेन टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट मैच के चौथे ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक पारी और पांच रनों से हरा दिया। टी-20 सीरीज से पाकिस्तान की टीम की हार का सिलसिला लगातार चला आ रहा है।

विज्ञापन


बवाल इसलिए और ज्यादा बड़ा हो गया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया से पहले पाकिस्तान की टीम को अपने घर में श्रीलंका की बी टीम के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान क्रिकेट में काफी कुछ बदला है। सबसे बड़ा बदलाव पाकिस्तान टीम में हुआ था। जब सरफराज अहमद को हटाकर टी-20 की कमान बाबर आजम को और टेस्ट टीम की कमान अजहर अली को दी गई। इन बदलावों को लेकर चल रहे विवादों को अभी छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल तो बात करते हैं कि कप्तान बदले, पिचें बदली, स्टेडियम बदले और यहां तक कि खेल का फॉर्मेट भी बदल गया लेकिन पाकिस्तान टीम की किस्मत नहीं बदली। वो पहले भी हार रही थी अब भी हार रही है। इस हार के सिलसिले में अगर एक खिलाड़ी है जो अपना असर दिखाने में कामयाब हुआ है तो वो हैं बाबर आजम। जिन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरे दौरे में चला है बाबर आजम का बल्ला

ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ एक रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में बाबर आजम बिल्कुल नए अवतार में दिखे। वो जब क्रीज पर आए तब तक पाकिस्तान की टीम की हार तय हो चुकी थी। देखना बस ये था कि चौथे दिन पाकिस्तान की टीम कितनी देर संघर्ष करती है।

बाबर आजम ने अकेले दम पर संघर्ष का मोर्चा संभाला। तारीफ मोहम्मद रिजवान की भी करनी चाहिए जिन्होंने बखूबी बाबर आजम का साथ दिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने कम से कम इतना तो किया ही कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए मेहनत करनी पड़ी। 

चार घंटे से ज्यादा का वक्त उन्होंने उस माहौल में क्रीज पर बिताया जहां उन्हें ये अच्छी तरह पता था कि इस संघर्ष के बाद भी अंत में उनकी टीम को हार का सामना ही करना है लेकिन उन्होंने अपनी टीम की हार को कम से कम चार घंटे के लिए टाला। जो सिर्फ 25 साल के बाबर आजम की परिपक्वता को दिखाता है।

बाबर आजम ने 255 मिनट बल्लेबाजी की। 173 गेंदों का सामना किया। 13 चौके लगाए और 104 रन बनाकर वो आउट हुए। लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने ये संदेश दे दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त अगर कुछ सकारात्मक है तो वो बस उनका नाम है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट मैच में अगर कोई खिलाड़ी भरपूर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा तो वो बाबर आजम ही होंगे क्योंकि उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलिया की पिच पर शतक लगाने का मायने क्या होता है। 

बाबर आजम की बल्लेबाजी में क्या खास था?  

बाबर आजम लिमिटेड ओवर में दुनिया के बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। करीब चार साल के वनडे करियर और 74 वनडे मैचों में उन्होंने 11 शतक लगाए हैं। 15 अर्धशतक और करीब 55 की औसत उन्हें फटाफट क्रिकेट में स्थापित करने वाला आंकड़ा है। 36 टी-20 मैचों में भी उनकी औसत 50 से ज्यादा की है।

टी-20 मैचों में उनकी स्ट्राइक रेट भी सवा सौ पार है। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर भरोसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें टी-20 टीम की कमान सौंपी थी। टी-20 मैचों में भी पाकिस्तान की टीम को हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन बाबर आजम ने कुल 115 रन बनाए थे। इसमें पहले टी-20 में नॉट आउट 59 और दूसरे में पचास रन शामिल हैं। इन आंकड़ों के बाद भी बाबर आजम के टेस्ट टेंपरामेंट पर सवाल रहे हैं।

ब्रिसबेन टेस्ट से पहले उनके खाते में सिर्फ एक टेस्ट शतक था। लेकिन ब्रिसबेन में बेहद मुश्किल परिस्थिति में उन्होंने कमाल की संयमित पारी खेली। क्रीज पर अच्छी तरह निगाह जमाने के बाद भी उन्होंने बेवजह शॉट्स नहीं लगाए। सीरीज में पहली बार ऐसा लगा कि वो अपने साथ साथ टीम के लिए खेले। किसी भी टेस्ट टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए मिडिल ऑर्डर में जिस तरह का जिम्मेदार बल्लेबाज होना चाहिए वो बाबर आजम में दिखाई दिया। बाबर आजम जितनी देर क्रीज पर रहे उन्होंने साझेदारियों पर जोर दिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed