फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvSL: David Warner and Steve Smith slams fifty, Australia leads t20 series by 2-0

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 30 Oct 2019 05:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 30 Oct 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
AUSvSL: David Warner and Steve Smith slams fifty, Australia leads t20 series by 2-0
डेविड वॉर्नर (बाएं) और स्टीव स्मिथ (दाएं) - फोटो : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

डेविड वॉर्नर के लगातार दूसरे और बैन के बाद लौटते हुए स्टीव स्मिथ के पहले अर्धशतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को ब्रिस्बेन टी-20 में नौ विकेट के विशाल अंतर से रौंदा। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच 1 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

विज्ञापन


पूरे मैच में कहीं भी श्रीलंकाई टीम मुकाबले में नजर नहीं आई। न तो बल्लेबाजों ने समझदारी से शॉट चयन किया और न ही गेंदबाजों ने कसा खेल दिखाया। फिल्डिंग भी ढीली ही रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर भले ही बिना खाता खोले कप्तान आरोन फिंच पवेलियन लौट गए। मगर उसके बाद डेविड वॉर्नर (41 गेंदों में 60 रन) और स्टीव स्मिथ (36 गेंदों में 53 रन) की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से 42 गेंद रहते जीत दिला दी।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 117 पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की कसी गेंदबाजी के आगे कोई भी एशियन बल्लेबाज क्रीज पर टीक नहीं पाया। कुसाल परेरा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। एडीलेड में खेले गए पहले टी-20 में 134 रन से अपनी सबसे बड़ी टी-20 जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में भी पूरे रंग में नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिचेल स्टार्क की जगह लिए गए बिली स्टेनलेक, एस्टन एगर, एडम जंपा और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लेकर फिर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर में ही पहली सफलता मिली जब कुसल मेंडिस (एक) रन आउट हो गए, उन्हें आउट करवाने वाले धनुष्का गुणतिलका (21) ने स्टेनलेक पर छक्का जमाया और इसी तेज गेंदबाज ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

स्पिनर एगर ने इसके बाद अविष्का फर्नांडो (17) को पवेलियन भेजा। निरोशन डिकवेला (पांच) को कमिन्स ने पवेलियन भेजा जबकि परेरा ने एगर की गेंद अपने विकेटों में खेली। दासुन शनाका केवल एक रन बनाकर स्टेनलेक की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स केरी को कैच दे बैठे। वाहिंदु हसरंगा, इसुरू उदाना और लक्षण संदाकन ने 10-10 जबकि मलिंगा ने नौ रन का योगदान दिया।

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी-20 का शर्मनाक रिकॉर्ड

श्रीलंकाई टीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टीम बन गई है। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने अपने नाम एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

इस सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम 23 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑल आउट हुई थी, जबकि श्रीलंका की टीम अब तक 24 बार टी-20 क्रिकेट में ढेर हो चुकी है। बता दें कि पहला टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रन से करारी शिकस्त दी थी।

वहीं, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed