भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ गिनती के ही कुछ दिन बाकी हैं। दोनों तरफ के खिलाड़ी इसके लिए अभ्यास में जोर शोर से जुटे हुए हैं। कोरोना काल में दोबारा से पटरी पर लौटने के क्रम में भारतीय टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है, ऐसे में विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए यह दौरा बेहद अहम है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया अपना पिछला प्रदर्शन दोहराना चाहेगी जब उसे 2-1 से सीरीज में जीत मिली थी। हालांकि इस बार मेहमान टीम के सामने पिछले बार की तुलना में कड़ी चुनौती और ज्यादा मजबूत टीम होगी। ऐसे में टीम की सफलता के लिए कप्तान कोहली का प्रदर्शन अधिक मायने रखेगा।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कप्तानी के सवालों के बीच विराट के पास इस बार कप्तान के रूप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बतौर कप्तान विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 17 में से 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं। विराट को धोनी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए तीन जीत की दरकार है।
4 of 5
Ms Dhoni-Virat Kohli
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत प्रतिशत सबसे अच्छा है। वे इस मामले में सबसे बेहतर भारतीय कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का जीत प्रतिशत जहां 64.70 का है वहीं धोनी ने 40 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं।
5 of 5
विराट कोहली और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि विराट के लिए इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप कर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करना बेहद कठिन होगा। उनके सामने इस बार ज्यादा खतरनाक और मजबूत टीम है, जिसे हराने के लिए टीम इंडिया को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा और अपना बेस्ट देना होगा।