बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। यही वजह है कि प्लेइंग इलेवन चुनने भी उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एडिलेड टेस्ट में शानदार जीत के बाद उसे थोड़ी राहत जरूर मिली है। उधर पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले टीम के सलामी बल्लेबाज बर्न्स को भी दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिट घोषित किया गया है। जबकि युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की कनकशन (सिर में हल्की चोट) से उबर नहीं सके हैं और दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
AUSvIND: दूसरे टेस्ट में बर्न्स का खेलना तय, कनकशन के कारण डेब्यू के लिए तरसा युवा खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन