फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Match: India Team Playing XI Announced Navdeep Saini to debut, Rohit sharma replaces Mayank agarwal

AUSvIND: सिडनी टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI का एलान, यह गेंदबाज करेगा डेब्यू

Wed, 06 Jan 2021 01:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Jan 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
IND vs AUS Test Match: India Team Playing XI Announced Navdeep Saini to debut, Rohit sharma replaces Mayank agarwal
भारतीय टीम - फोटो : social media

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने बुधवार को ट्वीट कर अंतिम एकादश की जानकारी साझा की। इसके मुताबिक तेज गेंदबाज नवदीप सैनी टेस्ट डेब्यू करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरे मुकाबला सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबले जीते हैं और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी पर हैं। भारतीय टीम ने इससे पहले मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में जबरदस्त खेल दिखाते हुए अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में मेहमान टीम को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बात करें तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की तो इसमें रोहित शर्मा की बतौर उप-कप्तान वापसी हुई है। उन्हें मयंक अग्रवाल की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। वहीं उमेश यादव के पिछले मैच में चोटिल होने की वजह से तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को इस मुकाबले में पदार्पण का मौका मिलेगा।
 


भारतीय टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed