{"_id":"5fafbc96ac0e4a4eb8775e89","slug":"ausvind-indian-cricketers-clear-coronavirus-test-physical-training-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, सारे खिलाड़ी कोरोना निगेटिव, मिशन ऑस्ट्रेलिया का आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, सारे खिलाड़ी कोरोना निगेटिव, मिशन ऑस्ट्रेलिया का आगाज
Sat, 14 Nov 2020 04:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 14 Nov 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए और खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए शनिवार को अभ्यास शुरू कर दिया। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन
Two days off the plane and #TeamIndia had their first outdoor session today. A bit of 🏃 to get the body moving! #AUSIND pic.twitter.com/GQkvCU6m15
— BCCI (@BCCI) November 14, 2020विज्ञापन
बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के आउटडोर अभ्यास और जिम सत्र की तस्वीरें डाली। स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, हरफनमौला रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी. नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के पृथकवास पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Back with my brother @imkuldeep18 and back on national duty for 🇮🇳#TeamIndia 💪 #spintwins #kulcha pic.twitter.com/NmWmccaEXt
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 14, 2020
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी स्पिनर कुलदीप के साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली। उन्होंने लिखा, 'अपने भाई कुलदीप के साथ भारतीय टीम में वापसी। टीम इंडिया अभ्यास करते हुए हैशटैग कुलचा।' भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी।
Once out, the boys also hit the gym!💪 pic.twitter.com/X3QL3uHQJy
— BCCI (@BCCI) November 14, 2020