टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, सारे खिलाड़ी कोरोना निगेटिव, मिशन ऑस्ट्रेलिया का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए और खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए शनिवार को अभ्यास शुरू कर दिया। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया।
Two days off the plane and #TeamIndia had their first outdoor session today. A bit of 🏃 to get the body moving! #AUSIND pic.twitter.com/GQkvCU6m15
— BCCI (@BCCI) November 14, 2020विज्ञापन
बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के आउटडोर अभ्यास और जिम सत्र की तस्वीरें डाली। स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, हरफनमौला रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी. नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के पृथकवास पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Back with my brother @imkuldeep18 and back on national duty for 🇮🇳#TeamIndia 💪 #spintwins #kulcha pic.twitter.com/NmWmccaEXt
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 14, 2020
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी स्पिनर कुलदीप के साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली। उन्होंने लिखा, 'अपने भाई कुलदीप के साथ भारतीय टीम में वापसी। टीम इंडिया अभ्यास करते हुए हैशटैग कुलचा।' भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी।
Once out, the boys also hit the gym!💪 pic.twitter.com/X3QL3uHQJy
— BCCI (@BCCI) November 14, 2020