विशाखापट्टनम में खेले गए एक जबरदस्त लो स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर मात दी। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (7*) और रिचर्डसन (7*) पर उमेश अंकुश नहीं लगा सके।
AUSvIND: ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच, 6 गेंद में 14 रन भी नहीं बचा पाए उमेश
दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका देने वाले उमेश की अंतिम गेंद पर कमिंस ने जरूरी दो रन लेकर ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत दिला दी। इस तरह दो टी-20 मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
यूं रोमांचक हुआ मैच
दरअसल, भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 126 रन ही बना पाया। मैच पर कभी भारत हावी होता तो कभी कंगारू पलटवार करते। इस उतार-चढ़ाव भरे मैच में मैक्सवेल (43 गेंद पर 56) और डार्सी शॉर्ट (37 गेंद पर 37) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी से जीत को ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ लिया था। मगर जसप्रीत बुमराह (16 रन देकर तीन विकेट) ने भारत की वापसी कराई।
मार्कंडेय ने दबाव में अच्छी गेंदबाजी करके 18वें ओवर में केवल पांच रन दिए। ऑस्ट्रेलिया को दो ओवर्स में 16 रन की दरकार थी। बुमराह ने 19वें ओवर में केवल दो रन दिए तथा पीटर हैंडसकॉम्ब (15 गेंद पर 13) और नाथन कोल्टर नाइल (चार) को आउट करके भारतीय खेमे में उम्मीद जगा दी, लेकिन उमेश आखिरी ओवर में 14 रन लुटा गए।
आखिरी ओवर में ऐसे बने 14 रन
कमिंस ने एक रन लिया
रिचर्ड्सन चौका जड़ा
रिचर्ड्सन ने दो रन लिए
रिचर्ड्सन एक रन लिया
कमिंस ने चौका लगाया
कमिंस ने दो रन लिए