फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: If India Don't Win This Time, They Will Never Win in Australia, Says Dean Jones

AUSvIND: 'टीम इंडिया इस बार नहीं जीती तो ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं जीत सकेगी'

Fri, 30 Nov 2018 05:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: If India Don't Win This Time, They Will Never Win in Australia, Says Dean Jones

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगर चार टेस्ट मैच की इस सीरीज पर कब्जा जमाती है तो क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराए।

विज्ञापन


6 दिसंबर से शुरू हो रही इस बहुप्रतीक्षित सीरीज पर दुनिया भर की निगाहें जमी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस को नहीं लगता कि मौजूदा टीम आगामी टेस्ट श्रृंखला में भारत को हरा सकेगी और उन्होंने मेजबान को भारतीय कप्तान विराट कोहली को ‘उकसाने’ से बचने की भी सलाह दी।
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना ऑस्ट्रेलियाई टीम उतनी मजबूत नहीं लग रही जिससे भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीन जोंस ने क्या कहा? 

AUSvIND: If India Don't Win This Time, They Will Never Win in Australia, Says Dean Jones
डीन जोन्स - फोटो : crictracker

जोंस ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘भारत अगर यह श्रृंखला नहीं जीत सका तो ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं जीत पाएगा। भारत हर प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया से मीलों आगे हैं लेकिन क्या उन्हें यह भरोसा है और क्या उनके तेज गेंदबाज अपेक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे।’ 

जोंस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत 2-0 या 3-0 से जीतेगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया एक भी टेस्ट जीत सकेगा।’  उन्होंने कहा  ‘ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना काफी कठिन है, लेकिन इस टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं है जो ऑस्ट्रेलिया के रनों का 40 प्रतिशत बनाते हैं। उनकी जगह कौन लेगा।’ 

कोहली को दोस्त बनाए

AUSvIND: If India Don't Win This Time, They Will Never Win in Australia, Says Dean Jones
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली

गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया का मैदान पर बर्ताव सुर्खियों में है। ऑस्ट्रेलियाई आक्रामकता से समझौता करने के लिये टीम की आलोचना हो रही है, लेकिन जोंस ने कहा कि कोहली से छींटाकशी से टीम को बचना चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘उससे बात ना करें या उसे उकसाए नहीं। उसे अपना दोस्त बनाकर खेलें।’

कोहली पर अंकुश लगाने के उपाय पूछने पर जोंस ने कहा ,‘ कोहली की बल्लेबाजी में कमी तलाशना उसी तरह है जिस तरह मोनालिसा में कोई कमी ढूंढना। उसके कवर ड्राइव पर रोक लगानी होगी।’ 

जोंस ने 1986 के दौरे का उदाहरण दिया जब ऑस्ट्रेलिया अनुभवहीन टीम लेकर भारत गया था।

उन्होंने कहा, ‘1986 में हमारे पास अनुभवहीन टीम थी लेकिन एलेन बार्डर और बाब सिम्पसन जैसे दो महान खिलाड़ी थे। खिलाड़ियों ने विरोधी टीम की परवाह किये बिना खेला और टेस्ट श्रृंखला ड्रा कराई।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed