फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को रास नहीं आई पंत की स्लेजिंग, पहले की आलोचना फिर दिया यह सुझाव

Sat, 16 Jan 2021 01:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 16 Jan 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: former Australian cricketers criticises rishabh Pants for sledging matthew wade in brisbane test
मैथ्यू वेड और ऋषभ पंत - फोटो : twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैंचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में जारी है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक बल्ले और गेंद से रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। यही नहीं खिलाड़ियों के बीच मजेदार जुबानी जंग भी खूब हो रही है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी विपक्षी बल्लेबाजों का ध्यान भंग करने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड और भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच नोकझोंक अधिक में चर्चा में है। हालांकि इस बार पंत द्वारा की जा रही स्लेजिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों को रास नहीं आई और उन्होंने भारतीय विकेटकीपर को आलोचना करने के साथ ही कई सुझाव भी दिए।

AUSvIND: former Australian cricketers criticises rishabh Pants for sledging matthew wade in brisbane test
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

दरअसल ब्रिस्बेन में चल रहे चौथे टेस्ट के दौरान भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत विकेट के पीछे से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड को स्लेज करते दिखे। वे लगातार वेड का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हुए उनपर जुबानी हमले कर रहे थे। मैच के पहले दिन ही लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन में पंत विकेट के पीछे से उस वक्त बल्लेबाजी कर रहे वेड को कई बार कुछ कहते सुने गए। 

AUSvIND: former Australian cricketers criticises rishabh Pants for sledging matthew wade in brisbane test
Shane Warne

पंत की यह बात ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और मार्क वॉ दोनों को पसंद नहीं आई। दोनों ने कमेंट्री करते वक्त पंत के इस व्यवहार की आलोचना की। दिग्गज स्पिनर वॉर्न ने कहा, 'पंत विरोधी बल्लेबाज को स्लेजिंग कर सकते हैं, लेकिन जब गेंदबाज रन-अप ले रहा होता है तब नहीं। पंत बैटिंग के दौरान अपने साथियों के साथ हंस रहे हैं। लेकिन गेंदबाज अगर दौड़ना शुरू कर दे तो आपको चुप हो जाना चाहिए और बल्लेबाज को ध्यान लगाने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: former Australian cricketers criticises rishabh Pants for sledging matthew wade in brisbane test
Mark Waugh

वहीं मार्क वॉ ने कहा, 'मुझे विकेटकीपर के बात करने से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब गेंदबाज गेंद फेंकने की तैयारी कर तब स्लेजिंग नहीं करनी चाहिए। तब आपको चुप रहना चाहिए, मुझे लगता है इस मामले में अंपायर को दखल देना चाहिए।

विज्ञापन
AUSvIND: former Australian cricketers criticises rishabh Pants for sledging matthew wade in brisbane test
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

गौरतलब है कि इससे पहले मेलबर्न टेस्ट में भी वेड और पंत के बीच जुबानी नोंकझोक देखने को मिली थी। तब वेड ने कहा था कि आपका वजन 25-30 किलो ज्यादा है। आप बिग स्क्रीन पर आते हो तो फनी लगते हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed