फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Boxing Day Test could be moved out of MCG

AUSvIND: क्या कोरोना वायरस की वजह से बदल जाएगा बॉक्सिंग डे टेस्ट का इतिहास?

Wed, 24 Jun 2020 02:42 AM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jun 2020 02:42 AM IST
सार

बॉक्सिंग-डे यानी क्रिसमस के ठीक बाद का दिन। अमूमन हर साल ऑस्ट्रेलिया 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक टेस्ट मैच जरूर खेलता है। इसका आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही होता है।

विज्ञापन
AUSvIND: Boxing Day Test could be moved out of MCG

विस्तार

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भले ही अभी छह माह से ज्यादा का समय शेष हो, लेकिन माहौल अभी से बनने लगा है। 35 वर्षीय कंगारू कप्तान पेन ने आशंका जताई कि विक्टोरिया प्रांत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाला बॉक्सिंग-डे (26 दिसंबर) टेस्ट मैच किसी अन्य स्थान पर आयोजित किया जा सकता है। विक्टोरिया में कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए हैं, जिसके कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आयोजन पर्थ में करने का विकल्प खुला रखा है जहां स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन


इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में कहा, 'बॉक्सिंग-डे जैसे बड़े दिन पर हर कोई एमसीजी में होने वाले मैच का हिस्सा बनना चाहता है। उम्मीद है कि चीजें अनुकूल होंगी और हम ऐसा कर पाएंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हमारे पास कुछ विश्वस्तरीय स्टेडियम हैं। अगर कुछ परिवर्तन करना हो तो हमारे पास काफी विकल्प हैं।'
विज्ञापन


अगर इस मैच की मेजबानी पर्थ को सौंपी जाती है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इसे ऑप्टस स्टेडियम में आयोजित करने की योजना है। ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए मैच एमसीजी में खाली स्टेडियम में करवाया जा सकता है। पेन ने हालांकि उम्मीद जताई कि चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच अपने पारंपरिक स्थल एमसीजी पर ही होगा और आगामी ग्रीष्मकालीन सत्र में जहां भी मैच होंगे वहां दर्शकों को आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खौफ के बीच होने वाली यह श्रृंखला बगैर दर्शकों के खाली स्टेडियम में भी खेली जा सकती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन मानते हैं कि दर्शकों की कमी का असर खिलाड़ियों पर नहीं होगा। पेन ने मंगलवार को कहा कि, 'जब एक बार आप मैदान पर होंगे। तब सारा ध्यान पर पिच पर ही होगा कि वहां क्या हो रहा है। जैसे ही दोनों टीमों के बीच यह संघर्ष शुरू होगा ज्यादातर खिलाड़ी दर्शकों को भूल जाएंगे। दर्शक हों या न हों, खिलाड़ी अपनी परफॉर्म करेंगे और अपनी क्षमताओं को और बेहतर बनाने पर ही ध्यान लगाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed