फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: अपने सबसे धुरंधर खिलाड़ी के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, पहले टेस्ट में कड़ी चुनौती

Thu, 10 Dec 2020 03:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Australia will miss David warner in opening test feel Steve smith
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में चोटिल डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की गहराई की कड़ी परीक्षा होगी। वार्नर और विल पुकोवस्की की चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया को नए सिरे से टीम संयोजन तलाशना होगा।

AUSvIND: Australia will miss David warner in opening test feel Steve smith
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमारी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होनी तय है। वार्नर नहीं है और कुछ नए खिलाड़ी आएंगे, इससे पता चलेगा कि भारत जैसी अच्छी टीम के सामने हम कहां ठहरते हैं। पिछली बार उन्होंने हमें हराया था, उनकी टीम बहुत अच्छी है और यह श्रृंखला शानदार होगी। हमारे लिए जो भी शीर्षक्रम में खेलेगा, उसे अपना काम बखूबी करना है।'

AUSvIND: Australia will miss David warner in opening test feel Steve smith
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को शानदार बताते हुए कहा कि ईशांत शर्मा के बिना यह हालांकि सबसे मजबूत आक्रमण नहीं है। ईशांत चोट के कारण टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं। स्मिथ ने कहा, 'भारत के पास अच्छे अनुभवी गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी ने काफी क्रिकेट खेलना है और जसप्रीत बुमराह ने भी। स्पिन में अश्विन, जडेजा और कुलदीप के पास काफी अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Australia will miss David warner in opening test feel Steve smith
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का सामना बुमराह से पहली बार होगा। उन्होंने कहा, 'कुछ अलग से तैयारी नहीं करनी है। हमें पता है कि वह कैसे गेंद डालता है । उसका एक्शन थोड़ा अलग है लिहाजा सतर्क रहना होगा। ईशांत का नहीं खेलना भारत के लिए बड़ा नुकसान है, उसके पास काफी अनुभव है और उसके बिना यह सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed