घायल सैनिकों की तरह है आस्ट्रेलियाई टीम: जयवर्धने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका टीम के कप्तान महेला जयवर्धने ने अपने खिलाड़ियों को चेताते हुए उन्हें मेजबान आस्ट्रेलिया से सावधान रहने के लिए कहा है। तीन टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है। जयवर्धने ने कहा, ‘मैं आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को घायल सैनिकों की तरह देखता हूं। वे हमारे खिलाफ जोरदार वापसी कर सकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उस स्थिति के लिए खुद को तैयार रखें। हम संतुष्ट नहीं हो सकते।’ साथ ही, जयवर्धने ने खराब फार्म से जूझ रहे कुमार संगकारा का बचाव करते हुए कहा कि उनमें रनों की भूख अभी भी बाकी है।