फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australians give india historic series win

इन 4 बातों से टीम इंडिया की जीत बनी ऐतिहासिक

Sun, 24 Mar 2013 05:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Mar 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
australians give india historic series win

दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदकर टेस्ट सीरीज पर 4-0 से कब्जा कर लिया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया की यह जीत ऐतिहासिक साबित हुई है।

विज्ञापन


कंगारुओं पर सबसे बड़ी जीत
सीरीज में 4-0 की क्लीन स्वीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने लगातार 4 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने दोहराया इतिहास
भारतीय टीम ने 81 साल बाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ सीरीज में 4-0 की जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1968 में सीरीज के लगातार 4 मैच जीते थे। उस दौरान भारतीय टीम के कप्तान मंसूर अली खां पटौदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


44 साल बाद पस्त हुए कंगारू
आस्ट्रेलियाई टीम 44 साल बाद 4-0 से कोई टेस्ट सीरीज हारी है। 1970 के बाद ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने एक सीरीज के लगातार चार मैच हारे हैं। उस दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार मैचों में रौंदा था।


कोटला में कायम रही बादशाहत
पिछले 26 साल के दौरान दिल्ली के ऐतिहासिक फिरोजशाह कोटला मैदान पर टीम इंडिया को हार नहीं मिली है। भारत को इस मैदान पर 1987 में वेस्टइंडीज के हाथों अंतिम बार हार मिली थी।

दिल्ली टेस्ट मैच का लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed