फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian womens team records 21st consecutive win, equals Ricky Pontings world record

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने दर्ज की लगातार 21वीं जीत, पोंटिंग की टीम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

Thu, 08 Oct 2020 05:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Oct 2020 05:48 AM IST
सार

  • 29 अक्टूबर 2017 को इंग्लैंड से हारने के बाद कोई वनडे नहीं गंवाया
  • 05 टीमों के खिलाफ किया क्लीन स्वीप। भारत से शुरुआत करते हुए पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को हराया  
  • 06 मैच इस दौरान टीम ने 150 के अंतर से पांच सात या उससे अधिक विकेट से जीते
  • 1131 सर्वाधिक रन एलिसा पैरी ने इस रिकॉर्ड के दौरान 56.60 की औसत से बनाए। तीन शतक और पांच अर्द्धशतक जड़े
  • 39 सर्वाधिक विकेट जैस जॉनसन ने इस लगातार जीत के दौरान 18 मैचों में चटकाए

विज्ञापन
Australian womens team records 21st consecutive win, equals Ricky Pontings world record
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : ICC twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को वनडे में लगातार 21वीं जीत दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे मैच में रिकॉर्ड 232 रन से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ उन्होंने रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के 2003 के लगातार सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर राचेल हेंस (96) और एलिसा हीली (87) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 144 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 325 रन बनाए। उसके बाद न्यूजीलैंड को 93 रन पर ढेर कर दिया। एमी सैटरवेट (41) और मैडी ग्रीन (22) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाईं। कप्तान मेग लैनिंग चोटिल होने के कारण नहीं खेली। उनकी जगह हेंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed