फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Women team scored 356 runs in World Cup Final Know all records Made

Women's World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बनाया फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, तीन रन से बचा पुरुष टीम का रिकॉर्ड

Sun, 03 Apr 2022 04:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 04:13 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने विश्व कप फाइनल में 356 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अपने ही देश की पुरुष टीम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। 
 

विज्ञापन
Australian Women team scored 356 runs in World Cup Final Know all records Made
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम - फोटो : आईसीसी

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर सातवीं बार यह टूर्नामेंट जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। महिला क्रिकेट के इतिहास में यह विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर था। यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने महिला विश्व कप में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ही 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट पर 259 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


विश्व कप के इतिहास में फाइनल मैच में सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने बनाया था। साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस मैच में वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 1997 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क के खिलाफ तीन विकेट पर 412 रन बनाए थे। इससे पहले 1997 में ही पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट पर 397 रन बनाए थे। यह इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ही इसी टूर्नामेंट की शुरुआत में तीन विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार दो 150 रन की साझेदारियां हुई
महिला क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब दो बार 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। पहले विकेट के लिए हीली और हायेंस के बीच 160 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद हीली और मूनी के बीच 156 रन की साझेदारी हुई। ये दोनों ही साझेदारियां महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारियां थीं। महिला क्रिकेट में इससे पहले 1997 में ऑस्ट्रेलिया ने ही पाकिस्तान के खिलाफ दो 150 रन से ज्यादा की साझेदारियां की थीं। 

महिला क्रिकेट में दूसरी बार एक मैच में 600 से ज्यादा रन बने
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच में कुल 641 रन बने। महिला क्रिकेट में इससे ज्यादा रन सिर्फ एक बार बने हैं। 2017 विश्व कप में इंग्लैंड और अफ्रीका के मैच में 678 रन बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed