फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian veteran Shane Warne calls red ball nonsense, advocates use of pink ball in test

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने लाल गेंद को बताया बकवास, टेस्ट में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की पैरवी की

Thu, 17 Dec 2020 08:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Dec 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Australian veteran Shane Warne calls red ball nonsense, advocates use of pink ball in test
पिंक गेंद - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि लाल गेंद से गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिलती। वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मैं पिछले कुछ साल से कहता आ रहा हूं। मेरा मानना है कि सभी टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद इस्तेमाल होनी चाहिए, दिन के मैचों में भी।’ उन्होंने कहा, ‘गुलाबी गेंद को देखने में आसानी होती है। दर्शक भी आसानी से देख सकते हैं। यह टीवी पर भी अच्छी लगती है। इसलिए हमेशा गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना चाहिए।’ 

विज्ञापन


वॉर्न ने कहा, ‘साठ ओवरों के बाद इसे बदल सकते हैं क्योंकि यह नरम हो जाती है। मैं चाहूंगा कि हर टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो।’ उन्होंने कहा, ‘लाल गेंद स्विंग नहीं लेती। इससे कोई मदद नहीं मिलती और 25 ओवरों के बाद यह नरम हो जाती है। इंग्लैंड में ड्यूक गेंद को छोड़कर यह बकवास है।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुलाबी गेंद दिन रात के टेस्ट में इस्तेमाल की जाती है। इस वक्त भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में गुलाबी गेंद से ही दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed