फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian team Wanted to practice on Nagpur Spin pitch after defeat denied as ground staff watered the pitch

IND vs AUS: नागपुर में हार के बाद स्पिन पिच पर अभ्यास करना चाहती थी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जवाब मिला- अब देर हो गई

Mon, 13 Feb 2023 09:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 09:31 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम नागपुर टेस्ट में तीसरे दिन ही हारने के बाद स्पिन पिच पर अभ्यास करना चाहती थी। हालांकि, कंगारू खिलाड़ियों को यह मौका नहीं मिला। 
 

विज्ञापन
Australian team Wanted to practice on Nagpur Spin pitch after defeat denied as ground staff watered the pitch
नागपुर में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले मैच की तैयारी करना चाहती थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में पिच बड़ा विषय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही स्पिन पिच को मुद्दा बनाया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ्री के पहले मैच की पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि इसमें बाएं हाथ के बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होगी, लेकिन भारत के दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने इस पिच पर अर्धशतक लगाए। टीम इंडिया ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज पूरे मैच में एक अर्धशतक तक नहीं लगा सका। 
विज्ञापन


पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे तीन भी नहीं खेल पाई और पारी और 132 रन से हार गई। इस मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नागपुर की स्पिन पिच पर अभ्यास करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई, क्योंकि तब तक ग्राउंड स्टाफ पिच पर पानी डाल चुका था।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने पिच को ऐसा ही रखने को कहा था ताकि खिलाड़ी कुछ और अभ्यास कर सकें और सीरीज के दूसरे मैच के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। ऑस्ट्रेलिया ने कथित तौर पर कर्मचारियों को मुख्य विकेट और ट्रेनिंग पिचों को छोड़ने के लिए कहा था ताकि कंगारू खिलाड़ी रविवार दोपहर अभ्यास कर सकें। हालांकि, उन्हें बताया गया कि पिचों में शनिवार रात को ही पानी डाल दिया गया था।

ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने बताया कि रविवार को एक अभ्यास सत्र होना था ताकि खिलाड़ी स्पिन पिच को बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने कहा कि भारत जिस तरह की पिच पर खेलना चाहता है, यह साफ है। ऑस्ट्रेलिया को पहले ही स्पिन पिच मिलने की उम्मीद थी और मैच के दौरान ऐसा ही हुआ। कंगारू टीम में 17 खिलाड़ी हैं और सभी अलग-अलग तरीके से अभ्यास कर रहे हैं। पहले मैच में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी अगले मैच में बाहर बैठेंगे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास किया जा रहा है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव तय
नागपुर में खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव होना तय है। अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनके टीम से बाहर जाने की प्रबल संभावना है। पहले मैच में ट्रेविस हेड को नहीं खिलाया गया था और टीम में उनकी वापसी हो सकती है। वहीं, कुहमैन तीसरे स्पिनर के रूप में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed