फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian team sweats it out before 3rd test

एक नहीं कई गलतियों की भुगती है सजा

Tue, 12 Mar 2013 10:29 PM IST
हेमंत रस्तोगी/मोहाली
हेमंत रस्तोगी/मोहाली Updated Tue, 12 Mar 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
australian team sweats it out before 3rd test

कोच मिकी आर्थर के झटके जैसे फरमान के बाद पीसीए स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई टीम नेट्स पर मौजूद थी। स्वदेश लौट चुके वाटसन को छोड़ दंडित खिलाड़ी जेम्स पैटिंसन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल जानसन भी प्रैक्टिस सत्र में साथ थे।

विज्ञापन


कप्तान माइकल क्लार्क ने जहां जेम्स पैटिंसन से कभी गंभीर तो कभी हंसते हुए लंबी बात की। तो जानसन के साथ भी बतियाते दिखाई दिए। हां, ख्वाजा के चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दी। लेकिन उन्होंने भी नेट्स पर बल्ले से हाथ साफ किया।
विज्ञापन


कुल मिलाकर खिलाड़ियों पर गिरी गाज के बाद कप्तान क्लार्क की अगुवाई में टीम दूरियां मिटाती नजर आई। लेकिन चाहें क्लार्क हों या फिर अनुशासनात्मक कार्रवाई के शिकार पैटिंसन दोनों ने एक सुर में स्वीकार किया यह दंड सिर्फ प्रेजेंटेशन नहीं बल्कि पिछली कई गलतियों के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल क्लार्क ने खिलाड़ियों को दिए गए दंड का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक भूल की कार्रवाई नहीं है। बाद में पैटिंसन ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि कई मौकों पर वे लोग टीम मीटिंग में देरी से पहुंचे हैं। इसी तरह की अन्य भूलें भी हुई हैं। हालांकि यह इतनी बड़ी नहीं थीं। लेकिन इस तेज गेंदबाज ने भी कोच के निर्णय को सिर माथे लगाते हुए अपनी गलती को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई टीम की मजबूती में मुख्य भूमिका निभाएगी। पैटिंसन ने यह जरूर स्वीकार किया कि जब उन्हें इस निर्णय से अवगत कराया गया था तब वह इसे पचा पाने की स्थिति में नहीं थे। यह चारों के लिए हैरानी भरा था। लेकिन यह दंड उनके लिए जरूरी बन गया था। आखिर इंसान गलतियों से ही सबक लेता है। पैटिंसन ने यह भी कहा कि चारों खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है।

हंसी मजाक और चला बातचीत का सिलसिला

प्रैक्टिस के दौरान कोच मिकी आर्थर की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलग मूड में नजर आए। हालांकि यह तूफान के बाद शांति वाली स्थिति नहीं थी। दंडित किए गए चारों खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर अभ्यास किया। जानसन और पैटिंसन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से परेशान भी किया।


खुद कप्तान माइकल क्लार्क ने इन दोनों की पीठ ठोकने में कसर नहीं छोड़ी। इन दोनों के साथ कोच आर्थर व क्लार्क ने मजाक भी किया, जिसका दोनों हंसकर जवाब देते रहे। पैटिंसन ने कहा भी कि वे इस झटके से उबर चुके हैं। लेकिन उस्मान ख्वाजा अभी भी सदमें दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने न ज्यादा किसी से बात की और उदास भी दिखाई दिए। लेकिन नेट पर जमकर बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed