{"_id":"5fb6c5aa8ebc3e74f5620cc9","slug":"australian-spinner-nathan-lyon-desire-said-i-want-to-take-more-than-500-wickets-in-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने जताई इच्छा, कहा- टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेना चाहता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने जताई इच्छा, कहा- टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेना चाहता हूं
Fri, 20 Nov 2020 12:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
nathan lyon
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने एक बड़ा लक्ष्य बना लिया है। उन्होंने कहा है कि वे अब टेस्ट में 500 से अधिक विकेट अपने नाम करना चाहते हैं। लियोन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण खेल से दूर रहने के कारण उन्हें टेस्ट क्रिकेट के रोमांच की कमी खली लेकिन साथ ही वह मानते हैं कि इस ब्रेक ने उनके इस प्रारूप में 500 से ज्यादा विकेट हासिल करने के जोश को फिर से जगा दिया है।
विज्ञापन
लियोन ने फॉक्सस्पोर्ट्स से कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं बेहतर हो रहा हूं और मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया के लिए काफी योगदान कर सकता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से 500 और इससे ज्यादा विकेटों पर मेरी नजर है।’
विज्ञापन
बता दें कि लियोन 100 टेस्ट खेलने से महज चार मैच दूर हैं और उन्होंने अब तक 390 विकेट अपने नाम कर लिए हैं जो किसी आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट हैं। वे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट तक पहुंचने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे और ऐसा अगले साल के शुरू में ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में होगा।
विज्ञापन