फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian players trying to learn right way of playing spin instead of sweep shot

IND vs AUS: 2-0 से पिछड़ने के बाद सुधरे कंगारू, स्वीप छोड़ स्पिन खेलने का सही तरीका सीखने की कोशिश में जुटे

Mon, 27 Feb 2023 03:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 03:31 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पारंपरिक तरीके से स्पिन गेंदबाजों को खेलने का अभ्यास किया। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 की हार से बचना होगा।
 

विज्ञापन
Australian players trying to learn right way of playing spin instead of sweep shot
IND vs AUS - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर में शुरू होगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिन खेलने के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्पिन खेलने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह टीम स्वीप शॉट के भरोसे टेस्ट मैच जीतने की कोशिश कर रही थी। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्वीप शॉट छोड़ पारंपरिक तरीके से स्पिन खेलने की कोशिश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है। अश्विन के रिकॉर्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को स्वीप शॉट छोड़ सही तरीके से स्पिन खेलने की कोशिश शुरू कर दी है। अश्विन ने इस मैदान में दो टेस्ट मैचों में 12.5 रन प्रति विकेट के प्रभावशाली औसत से 18 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में छोट स्कोर पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए थे। इसके बाद कंगारू खिलाड़ियों ने अपनी गलती से सीख ली और इंदौर में तय समय से पहले ही अभ्यास के लिए पहुंच गए। खास बात यह रही कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने स्वीप शॉट की बजाय सामान्य तरीके से स्पिन खेलने का अभ्यास किया। 

स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली टीम ने स्वीप शॉट खेलने के बजाय आगे आकर डिफेंस करने की कोशिश की। खिलाड़ियों ने कदमों का इस्तेमाल भी किया। स्मिथ और उस्मान ख्वाजा नेट्स पर सबसे पहले आए। इन दोनों ने नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन के खिलाफ एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक स्मिथ का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है और वह बुधवार से शुरू हो रहे मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे। लियोन ने ख्वाजा और स्मिथ दोनों को परेशान किया। हालांकि, दोनों अपने डिफेंस को मजबूत करने के लिए दृढ़ दिखे। अधिकांश हवाई हिट कुह्नमैन के खिलाफ आए।

कोटला में एक घंटे में ऑस्ट्रेलिया ने मैच गंवा दिया, जबकि वह पूरी तरह से जानते थे कि भारतीय पिचों पर स्वीप जोखिम भरा और कम प्रभावी शॉट है। सभी बल्लेबाजों के पास समय होने के बाद ख्वाजा और स्मिथ फिर से नेट्स पर लौट आए। ख्वाजा के अलावा स्वीप का अभ्यास करने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज एलेक्स कैरी थे। ख्वाजा एक ही शॉट खेलते हुए चार बार छोटे स्कोर पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

लाबुशेन, पीटर हैंड्सकॉम्ब और ट्रेविस हेड ने ऑफ स्पिनर मर्फी और लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन का सामना किया। हैंड्सकॉम्ब अब तक स्पिनरों के खिलाफ सबसे सहज दिखे हैं, हर बार पिच पर उतरे और मर्फी और स्वेपसन ने गेंद को कुछ हवा दी। हेड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में सबसे आक्रामक दिखे। विशेष रूप से स्वेपसन के खिलाफ उन्होंने जमकर बड़े शॉट खेले।

पूरी तरह फिट नहीं हैं स्टार्क
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जो उंगली की चोट के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेले थे, तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में कप्तान पैट कमिंस की जगह उन्हें मौका मिलने की संभावना। स्टार्क ने कहा कि वह अभी 100 प्रतिशत नहीं हैं लेकिन उन्होंने कैमरून ग्रीन को करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की और अच्छी गति पैदा की। लांस मॉरिस ने उनके साथ गेंदबाजी की और ग्रीन को कई मौकों पर अपनी गति से छकाया।

ग्रीन ने सत्र में बाद में गेंदबाजी भी थी। वह उंगली की चोट के कारण पहले दो टेस्ट नहीं खेले थे, लेकिन तीसरे मैच में उनका खेलना तय है। कमिंस और डेविड वार्नर के आउट होने के साथ, ग्रीन और स्टार्क खाली जगह को भरने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed