फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Pacer Scott Boland Praise Indian All rounder Nitish Kumar Reddy for his knock in MCG test

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज, युवा भारतीय ऑलराउंडर की जमकर की तारीफ

Sat, 28 Dec 2024 06:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Dec 2024 06:44 PM IST
सार

नीतीश तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पर्थ टेस्ट से डेब्यू करने वाले नीतीश ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

विज्ञापन
Australian Pacer Scott Boland Praise Indian All rounder Nitish Kumar Reddy for his knock in MCG test
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर काफी प्रभावित किया। उनकी इस पारी से भारत के दिग्गज खिलाड़ी तो प्रभावित हुए ही, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। कंगारू टीम के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने नीतीश को सराहा और उनकी काफी प्रशंसा की। 
विज्ञापन
Trending Videos

नीतीश ने भारतीय पारी संभाली 
नीतीश तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पर्थ टेस्ट से डेब्यू करने वाले नीतीश ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारत का पहली पारी में स्टंप तक स्कोर नौ विकेट पर 358 रन हो गया। इससे टीम के पास चौथा टेस्ट बचाने का मौका बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश के खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं बोलैंड
बोलैंड ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, हां, निश्चित रूप से नीतीश वास्तव में अच्छा खेल रहा है। मध्यक्रम में निचले क्रम में खेलते हुए वह हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है और वह अच्छा खेल रहा है। नीतीश वास्तव में अच्छा खेला। वह भारत का युवा खिलाड़ी है, जो गेंद को सही में अच्छी तरह से हिट करता है। ऐसा लगता है कि उसके पास लगभग हर शॉट है।  
विज्ञापन

बोलैंड ने पहली बार नीतीश को कैनबरा में भारत और प्रधानमंत्री एकादश के बीच गुलाबी गेंद के मैच के दौरान देखा था। उन्होंने कहा, मैं उनके खिलाफ ए मैच खेला था, प्रधानमंत्री एकादश मैच और फिर कुछ टेस्ट मैच में भी शामिल रहा था। आप देख सकते हैं कि नीतीश मैदान में हर तरफ रन बना सकता है। वह निश्चित रूप से बहुत अच्छा खिलाड़ी है और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करता है। नीतीश ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed