{"_id":"5b27c650-8165-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"australian-pace-jackson-bird-out-from-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज बर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज बर्ड
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठ दर्द से पीड़ित ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड भारत के खिलाफ बाकी बचे तीनों मैच से भी बाहर हो गए हैं। वह वर्तमान सीरीज के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम के डॉक्टर पीटर ब्रकनर ने कहा कि मेलबर्न में शुरुआती परीक्षण किए गए जिससे पुष्टि हो गई जैकसन बर्ड की पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है। वह भारत में टीम से नहीं जुड़ेंगे। बर्ड ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेला था। उन्होंने दस किफायती ओवर किए थे जिसमें केवल दस रन दिए थे।
विज्ञापन
बर्ड के टीम से हटने के कारण हैदराबाद में शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम में केवल 16 खिलाड़ी बच गए हैं। चयनकर्ताओं ने अभी बर्ड की जगह किसी अन्य खिलाड़ी का चयन नहीं किया है।
विज्ञापन