{"_id":"4b871694-8ef1-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"australian-media-praise-shikhar-dhawans-efforts","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवन का दीवाना हुआ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन का दीवाना हुआ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sun, 17 Mar 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
डेब्यू टेस्ट मैच में 187 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर कंगारू टीम की हालत खराब करने वाले शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को भी दीवाना बना डाला। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने धवन की इस तूफानी पारी की दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन
डेली टेलीग्राफ ने अपनी खबर में लिखा कि धवन के तूफान ने पूरी ताकत से क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया और टेस्ट क्रिकेट के 136 साल के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाते हुए लाजवाब खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एक अन्य अखबार की खबर में कहा गया कि धवन ने अपने पर्दापण मैच में मशीन की तरह रन बनरकर मेहमान टीम पर ऐसा दबाव डाला कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की बार्डर-गावस्कर कप से पकड़ ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के चर्चित दैनिक सिडनी मार्निंग ने धवन की इस धमाकेदार पारी को आश्चर्यचकित कर देने वाली पारी बताया है।
दैनिक ने लिखा कि टेस्ट मैच में मात्र 85 गेंदों पर शतक जड़कर धवन ने एक चमत्कारी पारी खेली।
मालूम हो कि वीरेंद्र सहवाग की जगह भारतीय टीम में ओपनर के तौर पर शामिल किए गए शिखर धवन ने डेब्यू मैच में ही 187 रनों की पारी खेली। 174 गेंदों की इस पारी में धवन ने 33 चौके और दो छक्के जमाए।
इस पारी में महज 85 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद धवन डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे कम गेंद में सैंकड़ा जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए।