{"_id":"61eeda452c00ba715d03a015","slug":"australian-legend-shane-warne-praises-virat-kohli-says-a-good-leader-inspired-his-teammates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Captaincy: दिग्गज शेन वार्न ने विराट कोहली की जमकर की तारीफ, टेस्ट क्रिकेट में इस योगदान के लिए दिया धन्यवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Captaincy: दिग्गज शेन वार्न ने विराट कोहली की जमकर की तारीफ, टेस्ट क्रिकेट में इस योगदान के लिए दिया धन्यवाद
Mon, 24 Jan 2022 10:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:26 PM IST
सार
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली अब टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। दिग्गज स्पिनर वार्न ने सोमवार को विराट की जमकर प्रशंसा की और उन्हें टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विस्तार
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली अब टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वह आखिरी बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरे थे और इसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर सभी को चौंका दिया। हालांकि विराट के इस फैसले पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और इसी कड़ी में अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
दिग्गज स्पिनर वार्न ने सोमवार को विराट की जमकर प्रशंसा की और उन्हें टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। वार्न ने कहा कि विराट कोहली अपने आप में एक ‘प्रेरणादायक कप्तान’ रहे हैं लेकिन खेल के पारंपरिक प्रारूप के लिए उनके जुनून के बिना टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता कई देशों में कम हो जाती।
विज्ञापन
लेग-स्पिन के इस पूर्व जादूगर ने कहा कि कोहली का सबसे बड़ा योगदान क्रिकेट के सबसे कठिन प्रारूप को प्राथमिकता देना रहा है। वार्न ने समाचार एजेंसी पीटीआई से विशेष बातचीत से कहा, ‘‘विराट बहुत अच्छे कप्तान थे और उन्होंने अपने साथियों को प्रेरित किया। मुझे लगता है कि रणनीतिक पहलुओं में वह सुधार कर सकता था लेकिन जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उसने अपने साथियों को हर समय प्रेरित किया।’’
विज्ञापन
वॉर्न ने कहा कि कोहली ने जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा दिया, उससे भारत के पूर्व कप्तान के लिए उनके मन में सम्मान कई गुना बढ़ गया है। टेस्ट क्रिकेट में 709 विकेट लेने वाले इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं कहना चाहूंगा कि विराट कोहली के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है। मुझे लगता है कि वह एक शानदार क्रिकेटर और खेल के लिए महान दूत हैं। मुझे लगता है कि हम सभी को विराट कोहली और बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देना चाहिए। यह इस खेल का शीर्ष प्रारूप है।’’
वार्न का मानना है कि अगर कोहली और भारतीय क्रिकेट बोर्ड टेस्ट क्रिकेट के महत्व को बनाए रखने के लिए जोर नहीं लगाया होता तो टी-20 लीग के युग में लोगों का इस प्रारूप से मोहभंग हो जाता। उन्होंने कहा, "अगर आप क्रिकेट में खुद को परखना चाहते हैं, तो यह टेस्ट क्रिकेट में हो सकता है। टेस्ट हमारे खेल का सबसे कठिन प्रारूप है। अगर भारत और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को तवज्जो नहीं दी होती तो बहुत से अन्य देश शायद इससे दूर हो जाते।’’