{"_id":"a006c7a0-60d4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"australian-leave-ipl-play-for-country-says-cox","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल छोड़ देश के लिए खेलें आस्ट्रेलियाई: कोक्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल छोड़ देश के लिए खेलें आस्ट्रेलियाई: कोक्स
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Fri, 18 Jan 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के पूर्व चयनकर्ता जेमी कोक्स ने अपने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि यदि वो लगातार क्रिकेट खेलकर थक गए हैं तो उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना छोड़ देना चाहिए और अपनी राष्ट्रीय टीम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की नई रोटेशन पालिसी की निंदा करते हुए कहा कि नई नीति के तहत खिलाड़ियों को एक साल में छह सप्ताह का विश्राम दिया जाएगा, लेकिन इस समय में वह टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व चयनकर्ता ने कहा, ‘यदि हम खिलाड़ियों को कुछ समय विश्राम देना चाहते हैं तो हम उन्हें टी-20 टूर्नामेंट्स में खेलने की इजाजत कैसे दे सकते हैं। आस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों मिचेल जानसन, माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग ने अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के लिए आईपीएल को छोड़ दिया था ऐसे में अन्य खिलाड़ियों को भी यह बात समझनी होगी। मैं सीए की रोटेशन पालिसी के भी खिलाफ हूं क्योंकि इसके तहत टीम के मुख्य खिलाड़ियों और गेंदबाजों को बारी-बारी से टीम में खिलाने से कई औसत दर्जे के खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय टीम में आसानी से शामिल होने का मौका मिल जाएगा।’
विज्ञापन