{"_id":"66e0455287585209b20735dd","slug":"australian-head-coach-andrew-mcdonald-says-he-did-not-made-any-decision-on-steve-smith-batting-spot-in-test-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करने उतरेंगे स्मिथ? कोच का बल्लेबाजी स्थान को लेकर आया ये बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करने उतरेंगे स्मिथ? कोच का बल्लेबाजी स्थान को लेकर आया ये बयान
Tue, 10 Sep 2024 06:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:41 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। पिछले कुछ वर्षों से भारत का कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट में पलड़ा भारी रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 और 2020-21 सीजन में उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती है।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज किस स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने स्मिथ के बल्लेबाजी स्थान को लेकर बयान दिया और बताया कि इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। पिछले कुछ वर्षों से भारत का कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट में पलड़ा भारी रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 और 2020-21 सीजन में उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती है। भारत ने कुल 10 बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2014-15 सीजन के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्मिथ की बल्लेबाजी को लेकर चल रही है चर्चा'
मैकडोनाल्ड ने इस बात को स्वीकार किया है कि स्मिथ के बल्लेबाजी स्थान को लेकर काफी अफवाहें चल रही है। उन्होंने साथ ही बताया कि स्मिथ की टेस्ट में बल्लेबाजी को लेकर चर्चा चल रही है। मैकडोनाल्ड ने कहा, यह सवाल सभी जुबां पर है। हमारी नजर भी इस पर है, लेकिन हम अभी इसे लेकर किसी फैसले पर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, अगर मैं यह कहूं कि इस पर चर्चा नहीं चल रही है तो यह गलत होगा। आने वाले दिनों में टेस्ट सीरीज को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। हम सभी चीजों का खुलासा करेंगे और न्यू साउथ वेल्स के कोच ग्रेग शेफर्ड को अपनी रणनीति के बारे में बताएंगे और फिर वह देखेंगे कि स्टीव स्मिथ को शेफील्ड शील्ड में खिलाना है या नहीं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में एक दूसरे का सामना करेंगी। 26 से 30 दिसंबर तक भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए मेलबर्न में होंगी। सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन से सात जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।