फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian cricketer Brett Lee keeps his promise to Sachins biggest fan

ब्रेट ली ने खोजा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन और अपना वादा निभाया

Sun, 10 Sep 2017 10:06 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 10 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Australian cricketer Brett Lee keeps his promise to Sachins biggest fan
ब्रेट ली

आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन को किया वादा निभाया है। इसके साथ ही उन्होंने उस फोटो में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को टैग किया है। दरअसल, इस फोटो में फैन ने अपने शरीर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का टैटू बनवाया है। इस फैन ने अपने दाएं हाथ के कंधे पर सचिन का टैटू गुदवाया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hey @sachintendulkar I think I have found your biggest fan! 1 Proud supporter for sure. I promised him I would show you so here it is #ink

A post shared by Brett Lee (@brettlee_58) on



ब्रेट ली इस टैटू को देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने उस फैन को वादा किया कि वह सचिन को ये तस्वीर जरुर दिखाएंगे। उन्होंने अपना वादा निभाया और इन्स्टाग्राम के माध्यम से सचिन को फोटो दिखाई।

पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए आज टीम चयन, असमंजस में हैं सेलेक्टर्स

गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इस साल के शुरू में स्पोर्टस्टार पर एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने सचिन के लिए गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक के बारे में बात की थी। ली ने लिखा था, "मेरे विचार से वह सभी समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। जैसे दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस को खेल के महानतम ऑलराउंडर होने का दर्जा है।"

ली ने लिखा कि सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, 'सचिन तेंदुलकर की सबसे बड़ी खासियत थी कि वो 'वी' आकार में अविश्वसनीय शॉट खेलते थे।'

बता दें कि ब्रेट ली ने भारत और खासकर तेंदुलकर के खिलाफ बहुत क्रिकेट खेला है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तेंदुलकर को 14 बार अपना शिकार बनाया है। ली ने 221 वन-डे और ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट मैच खेलने के बाद साल 2012 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने वन-डे में 380 और टेस्ट क्रिकेट में 310 विकेट लिए हैं। ली ने गेंदबाज होते हुए भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 2500 से अधिक रन बनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed