बंधन: जांपा ने कोरोना की वजह से दो बार टाली शादी, अब लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को बनाया जीवनसाथी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर एडम जांपा ने अपनी गर्लफ्रेंड हैटी लेह के साथ गुपचुप तरीके शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी की किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर एडम जांपा बीते सप्ताह शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड हैटी लेह पाल्मर के साथ शादी रचाई। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते जांपा को दो बार अपनी शादी टालनी पड़ी थी। बीते साल कोरोना के चलते ज्यादातर देश लॉकडाउन से गुजर रहे थे यही वजह थी जांपा को अपनी शादी टालनी पड़ी। उस समय वह अपनी शादी टालने वाले इकलौते क्रिकेटर नहीं थे। जांपा के अलावा कई क्रिकेटरों ने अपनी शादी या तो रद्द की या दोबारा कार्यक्रम बनाया।
View this post on Instagram
जल्द ही क्रिकेट खेलते नजर आएंगे एडम जांपा
कंगारू टीम का ये लेग स्पिन गेंदबाज जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएगा। जांपा को वेस्टइंडीज के टूर पर जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम मे शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी। इससे पहले जांपा ने केन रिचर्डसन के साथ अपने आपको आईपीएल 2021 से अलग कर लिया था। जांपा आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं।
इस दरम्यान क्रिकेट से दूर रहे एडम जांपा ने भरपूर आराम किया। वह आने वाले टी-20 विश्व कप 2021 में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाने के इच्छुक हैं। ये वर्ल्ड कप अक्टूबर नवंबर में या तो भारत में या फिर सयुंक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के टूर पर जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम वहां पर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेगी
कैरेबियन टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत 9 जुलाई से होगी और सभी मैच डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन ब्रिजटाउन में होगा।