{"_id":"675583b99be6d832550a346c","slug":"australian-captain-pat-cummins-heaps-praise-on-travis-head-s-adelaide-test-knock-reacts-on-siraj-fight-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: कमिंस ने ट्रेविस हेड की पारी को जमकर सराहा, मोहम्मद सिराज के साथ हुए विवाद पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: कमिंस ने ट्रेविस हेड की पारी को जमकर सराहा, मोहम्मद सिराज के साथ हुए विवाद पर दी प्रतिक्रिया
Sun, 08 Dec 2024 05:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:02 PM IST
सार
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने हेड की जवाबी पारी के महत्व को स्वीकार किया और बताया कि कैसे हेड की पारी ने जसप्रीत बुमराह सहित अन्य भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव डाला।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रेविस हेड की सराहना की है। कमिंस ने हेड के 140 रन की पारी को जीत का श्रेय दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में 295 रनों से हराया था, लेकिन पिंक बॉल टेस्ट मैच में वापसी करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने हेड की जवाबी पारी के महत्व को स्वीकार किया और बताया कि कैसे हेड की पारी ने जसप्रीत बुमराह सहित अन्य भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव डाला। कमिंस ने कहा, ऐसा लगता है कि जब भी हेड क्रीज पर उतरते हैं तो मैच नियंत्रित हो जाता है। टेस्ट में सत्र दर सत्र मैच बदलता रहता है, लेकिन हेड ने भारत के हाथ से यह मैच छीन लिया और दबाव बनाए रखा। वह समय-समय पर विभिन्न प्रारूप में लगातार ऐसा करते रहे हैं। हेड सुपर प्रभावी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराज और हेड के बीच हुई नोकझोंक पर कमिंस ने कहा, यह बड़ी सीरीज में और इसमें तनाव होता ही है। मैच के सभी दिन स्टेडियम में काफी दर्शक आए और इस पर काफी कुछ निर्भर करता है। मुझे लगता है कि अंपायर जल्द आ गए थे और फिर ये मामला भी खत्म हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की और डे-नाइट टेस्ट में भारत को हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई और रोहित एंड कंपनी ने 18 रन की बढ़त हासिल की। 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।