{"_id":"e842bc9e-9055-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"australian-captain-michael-clarke-doubtful-for-delhi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से बेहाल क्लार्क का दिल्ली टेस्ट खेलना तय नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार से बेहाल क्लार्क का दिल्ली टेस्ट खेलना तय नहीं
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के हाथों लगातार तीन टेस्ट हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें सीरीज के आखिरी मैच में और बढ़ सकती है। पीठ दर्द से पीड़ित कप्तान माइकल क्लार्क का दिल्ली टेस्ट में खेलने पर संशय है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्लार्क अब तक सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने एक शतक सहित और एक 91 रनों की अर्द्घशतकीय पारी खेली है।
क्लार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली टेस्ट में टीम के उपकप्तान शेन वाटसन कप्तानी कर सकते हैं।
कप्तान क्लार्क ने कहा कि यदि वह दिल्ली में नहीं खेल पाते हैं तो फिर वाटसन 22 मार्च से शुरू होने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करेंगे।
शेन वाटसन दिल्ली टेस्ट से दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करेंगे। मोहाली टेस्ट से पहले टीम प्रोटोकाल उल्लंघन मामले में वाटसन सहित चार खिलाड़ियों को एक मैच के लिए टीम से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
'मैं नहीं जानता कि फिटनेस की वजह से मैं खेल पाऊंगा या नहीं। मैंने चयनकर्ताओं से बात नहीं की लेकिन यदि मैं नहीं खेलता हूं तो वाटो (वाटसन) कप्तान होगा। इतना तय है। वाटसन को तीसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था जिससे वह स्वदेश लौट गए। लेकिन अब इस ऑलराउंडर और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद सुलझ गए हैं और वाटसन आखिरी मैच के लिए भारत आ रहे हैं।' -माइकल क्लार्क, कप्तान ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन
लंबे समय से क्लार्क को है पीठ दर्द
अपने पीठ दर्द के बारे में क्लार्क ने कहा, 'पीठ में फिलहाल काफी दर्द हैं। हमें अगला टेस्ट मैच खेलने के लिए कुछ दिन मिलेंगे और इस बीच मैं फिजियो एलेक्स कोंटूरी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहूंगा।'
ऑस्ट्रेलियाईँ कप्तान ने कहा, 'मैं 17 साल की उम्र से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहा हूं, दर्द के बावजूद मैं अपने करियर को बढ़ा रहा हूं, अगले चार दिन भी कोई अलग नहीं होंगे। मैं पर्याप्त उपचार करवाऊंगा और फिट होने की कोशिश करूंगा।'