फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Batter Steve Smith says Pink-ball Test can be unpredictable ahead of Adelaide test against India

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने पिंक बॉल टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान, चुनौतियों पर भी रखी राय

Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे ऑस्ट्रेलिया के दो अनुभवी बल्लेबाजों का प्रदर्शन पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अच्छा नहीं रहा था और दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। स्मिथ का कहना है कि दूसरे टेस्ट मैच में उनका ध्यान पिंक बॉल से खेले जाने दूसरे टेस्ट की चुनौतियों से निपटने पर है।

विज्ञापन
Australian Batter Steve Smith says Pink-ball Test can be unpredictable ahead of Adelaide test against India
स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम इस चुनौती के लिए तैयारियां कर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट को अप्रत्याशित करार दिया है। कंगारू टीम को पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 295 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और उस पर वापसी करने का दबाव भी होगा। 
विज्ञापन

स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे ऑस्ट्रेलिया के दो अनुभवी बल्लेबाजों का प्रदर्शन पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अच्छा नहीं रहा था और दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। स्मिथ का कहना है कि दूसरे टेस्ट मैच में उनका ध्यान पिंक बॉल से खेले जाने दूसरे टेस्ट की चुनौतियों से निपटने पर है। भारत ने इस टेस्ट मैच से पहले रविवार को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बॉल की चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं स्मिथ 
स्मिथ ने कहा, पिंक बॉल से दिन या रात के अलग-अलग समय पर अलग तरह की चुनौती मिलती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां बल्लेबाजी कर रहे हैं। उस समय परिस्थितियां और गेंद की स्थिति के साथ अन्य चीजें कैसी हैं। मैं ऐसे में पूरी तरह से तैयार रहना चाहता हूं। पिंक बॉल कई बार अप्रत्याशित हरकत करती है। ऐसे में पूरी तरह से एकाग्र रहने पर ध्यान देना होता है।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट को लेकर क्या बोले कप्तान कमिंस?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी पिंक बॉल से टेस्ट खेलने की चुनौतियों पर बात की, लेकिन उनका मानना है कि खेल की मूल बातें वही रहेंगी। कमिंस ने कहा, मुझे लगता है कि सभी मूल बातें वास्तव में सामान्य टेस्ट की तरह ही होंगी। आप जानते हैं कि कभी-कभी खेल अलग-अलग गति से चलता है क्योंकि गेंद पुरानी और नरम हो जाती है लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed