ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस बार का आईपीएल विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने को बेताब हैं। पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ खरीदा। मैक्सवेल खुद भी नीलामी से पहले ही विराट की टीम से खेलने की इच्छा जता चुके थे।
2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने विराट कोहली के जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने भारतीय कप्तान के सभी प्रारूपों में दबदबे को देखते हुए कहा कि वह ‘खेल के शिखर’ पर हैं। मैक्सवेल ने यह भी कहा कि वे आईपीएल में विराट कोहली के साथ खेलने और उनसे सीख लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
3 of 6
virat kohli glenn maxwell
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) से कहा, ‘वह (कोहली) टेस्ट से लेकर टी-20 तक सभी प्रारूपों में छाए हुए हैं और पिछले कुछ समय से इस खेल के शिखर पर हैं। वह परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को ढालते हैं, लंबे समय तक दबदबा बनाए रखते हैं तथा भारत का कप्तान और उनका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के भारतीय दबाव से पार पा लेते हैं।’
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
आईपीएल के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और इस ऑलराउंडर को उम्मीद है कि उन्हें इस दौरान भारतीय कप्तान से नेतृत्व क्षमता के गुण सीखने को मिलेंगे। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं केवल मैच ही नहीं बल्कि अभ्यास को लेकर उनकी कार्यशैली को समझने को लेकर उत्सुक हूं। उम्मीद है कि मैं उनसे नेतृत्व कौशल के भी कुछ गुण सीखने में सफल रहूंगा।’
उन्होंने कहा कि उनकी कोहली के साथ अच्छी मित्रता है और जब उन्होंने 2019 में मानसिक कारणों से विश्राम लिया था तब भारतीय स्टार ने उनका समर्थन किया था। मैक्सवेल ने कहा, ‘उन्होंने मेरे फैसले का खुलकर समर्थन किया था। एक तरह से वह उन सारी चीजों को समझ गए थे जिनसे मैं गुजर रहा था। बहुत सारी अपेक्षाएं और दबाव जिन्हें यकीनी तौर पर वह खुद से जोड़ सकता है।