फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia would like to give winning farewell to Warner, David will play the last match of his Test career

PAK vs AUS: वॉर्नर को जीत के साथ विदाई देना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट कॅरिअर का आखिरी मैच खेलेंगे डेविड

Tue, 02 Jan 2024 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया पर्थ और मेलबर्न टेस्ट के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही जीत चुका है। पाकिस्तान ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को किसी टेस्ट में 1985 में एससीजी पर ही हराया था।
 

विज्ञापन
Australia would like to give winning farewell to Warner, David will play the last match of his Test career
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट मैदान पर होने वाले तीसरे टेस्ट में सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर टिकी होंगी जो अपने कॅरिअर का आखिरी टेस्ट खेलने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पर्थ और मेलबर्न टेस्ट के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही जीत चुका है। पाकिस्तान ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को किसी टेस्ट में 1985 में एससीजी पर ही हराया था।
विज्ञापन


वॉर्नर ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी कर सकते हैं। वह जून में होने वाले टी-20 विश्वकप तक टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने कहा है कि मेलबर्न में 79 रन से जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी और सलामी बल्लेबाज इमामुल हक को तीसरे टेस्ट से बाहर करने का फैसला किया है। स्पिनर अबरार अहमद दाएं पैर में चोट के कारण बाहर हैं। कप्तान शान मसूद ने पहले कहा था कि पाकिस्तान दो स्पिनरों को उतार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलियाः
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तानः सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, साजिद खान, आमेर जमाल, मीर हमजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed