फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia won by 80 runs against pakistan at Abu Dhabi

PAKvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया सीरीज पर कब्जा, पाकिस्तान को 80 रन से हराया

Thu, 28 Mar 2019 07:42 AM IST
Sumit Kumar Sumit kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Australia won by 80 runs against pakistan at Abu Dhabi
aaron finch - फोटो : file photo

कप्तान आरोन फिंच (90) की अर्धशतकीय पारी और एडम जंपा (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को तीसरे वन-डे में 80 रनों से हराया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा वन-डे 29 मार्च को खेला जाएगा।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 266 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44.4 ओवर में 188 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने 136 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। फिंच ने पहले दो मैचों में भी 116 और नाबाद 153 रन बनाए थे।
विज्ञापन


फिंच के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक (46), इमाद वसीम (43), शोएब मलिक (32) और उमर अकमल ने 36 रन बनाए।  बता दें कि बारिश के कारण मैच 15 मिनट देर से शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed